सड़क के उस पार - Ashish

 सड़क के उस पार

अपने घर की खिड़की से

मैंने देखा

वो सब जो तुम्हारे साथ हुआ

मैं बस देखता रहा

हाथ में बंदूक लिए

तुम्हें बचाने को नहीं

बल्कि खुद को बचाने को

और मैं कामियाब भी हुआ


अगर मुझसे कोई

पूछेगा कि वो कौन था

जिसने तुम्हारे साथ ये सब किया

तो मैं उन्हें बता सकता हूं

की वो मैं था।।


Ashish is a friend whom I have met briefly but whose words and stories remained. He appreciates all forms of art which make us humane. From a quiet corner of the world, Ashish's work brings change through the laughter of children. His work with libraries and children's literature is exemplary.

Comments